नोएडा भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर मंडल में मनाई। महाराणा प्रताप मंडल में उपाध्यक्ष महेश अवाना, अटल विहारी मंडल में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, सैनिक विहार मंडल में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंदर नागर, शहीद भगत सिंह मंडल में महामंत्री उमेश त्यागी, सरस्वती मंडल में महामंत्री गणेश जाटव, पंडित दीनदयाल मंडल में प्रदेश आईटी सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी रहे।
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के अंतर्गत सैक्टर-41 के सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा सुमन अर्पित की।
कृष्णा नगर मंडल के चिज़ारसी शक्ति केंद्र पर संगोष्ठी कार्यक्रम में सांसद डा महेश शर्मा रहे। डॉ महेश शर्मा ने ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही उनको नमन किया। उन्होंने संगोष्ठी में कहा कि पंडित दीनदयाल के सपने को आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पूरा कर रही है। पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा।‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता के रूप में उन्होंने एक ऐसा आर्थिक दर्शन विश्व को दिया है, जो विकास और उपभोग से जुड़ी अनेक समस्याओं का निवारण देता है।
इसके साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। उन्होंने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और वहाँ आये लोगो से कहा कि पंडित जी की समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बारे में धारणाएं बहुत ही स्पष्ट थीं और व्यक्ति की आर्थिक उन्नति और प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति से किया जाना चाहिए ओ इसी मूल मंत्र पर हमारी दोनों सरकारें कार्य कर रही। हैं।
इस मोके पर अशोक मिश्रा, बबलू यादव, पंकज झा, लोकेश कश्यप, कल्लू सिंग, गोपाल गौड़, सूरजपाल राणा, रवि यादव, उमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।