नोएडा : सपा का बूथ कमेटियों की समीक्षा अभियान आरंभ

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

 नोएडा समाजवादी पार्टी नोएडा द्वारा सेक्टर 82 स्थित पॉकेट सात में जोन 13 के अंतर्गत आने वाले सपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई।  बैठक में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। पॉकेट 12 सेक्टर 82 में रहने वाले राजीव श्रीवास्तव को विधानसभा सचिव का मनोनयन पत्र की जिम्मेदारी सौंपने के बाद महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि सभी बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन कर दिया जाएगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बूथ कमेटियों के माध्यम से शहर के पढ़े लिखे लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व महासचिव एवं जोनल प्रभारी राघवेन्द्र दुबे ने बताया कि बूथ पर सक्रिय , समर्पित एवं युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है। बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों से एक नियमित अंतराल पर लगातार बैठकें होती रहेंगी जिससे उनमें जोश और जागरूकता बनी रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि पूरे नोएडा को 14 जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में एक जोनल प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल प्रभारी , बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों से बैठक कर आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का निर्देश दिया जा रहा है।  इस अवसर पर महासचिव विकास यादव, नीतीश बैसोया,सुशील पाल, रवि राघव, पंकज झा, रंजीत पटेल, प्रमोद यादव, कृपाल यादव, शालिनी खारी, प्रभा यादव, ममता यादव, बीसी पांडे, खेमचंद, सुभाष गुप्ता, सौरभ चौहान, अजय महाले, संतोष यादव सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है
Leave a comment