अरविंद केजरीवाल को इस्तीफ़ा देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिए, अब जनता के बीच AAP कराएगी जनमत संग्रह

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के बीच जनमत संग्रह कराएगी I आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने की संभावनाओ के बीच आज AAP पार्षदों/नेताओं की बैठक में ये फैसला लिया गया I जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी विधायक, पार्षद दिल्ली की जनता से पूछेंगे कि क्या अरविंद केजरीवाल को पार्टी को इस्तीफ़ा देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिएI इसके लिए पार्टी विधायक, पार्षद दिल्ली में नुक्कड़ सभाओं के जरिए जनता कि राय लेंगे I

इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों की एक बैठक में सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया था कि वह मुख्यमंत्री बने रहें। विधायकों ने कहा कि आप भले ही गिरफ्तार हो जाएं, लेकिन मुख्यमंत्री आप ही रहें। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मीडिया से कहा था कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो जेल से सरकार चलेगी। हम अदालत के पास जाएंगे और यह तय करेंगे कि दिल्ली सरकार जेल से चले।

- Advertisement -
Ad image

आमरण रहे कि 2 नवम्बर को अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले की जांच के लिए समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। अरविंद केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया था।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है