इको विलेज 1 में बिल्डर का तुगलगी फैसला: छट पूजा के लिए लगे टेंट में पूजा के साथ साथ मनाया बच्चे का भी जन्मदिन तो लगा दिया जुर्माना

Community Reporter
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डरों से लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं लेती हैं । उसके बाद आधे अधूरे डिलीवर इन प्रोजेक्ट में बिल्डर के द्वारा चलाई जा रही फैसिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लोग अजीबोगरीब तरीके के तुगलगी फरमान जारी करते रहते हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ऐसा ही एक घटनाक्रम ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में आया है जहां छठ पूजा के लिए लगाए गए टेंट परिसर में आयोजकों में किसी एक के पौत्र के जन्मदिन को भी मना लिया गया तो फैसिलिटी ने उसे पर जुर्माना लगा दिया है। सोसाइटी के कई लोगो ने इसे बिल्डर और फैसिलिटी मैनेजमेंट टीम की मनमानी और लालच बताया है। लोगों ने पूछा है कि क्या सामूहिक कार्यक्रम में अक्सर वायवसायिक गतिविधियों वाले स्टॉल नहीं लगाए जाते हैं क्या उसे दौरान बिल्डर उनसे भी पेनल्टी वसूलता है यदि नहीं तो एक बच्चे का मन रखने के लिए केक काट दिए जाने पर ऐसा तुगलगी फरमान क्यों ?

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार समिति में छठ पूजा के लिए कुछ लोगों ने सामूहिक तौर पर मिलकर फैसिलिटी से बड़ा एरिया में टेंट लगाने की परमिशन ली थी। इसी कार्यक्रम के दौरान आयोजकों में एक व्यक्ति के पौत्र का जन्मदिन भी मना लिया गया। इसके बाद फैसिलिटी द्वारा तुगलगी कार्यवाही करते हुए उन पर पेनल्टी लगाने की सूचना है।

इस घटनाक्रम के बाद प्रश्न यह है कि क्या लाखों रुपए देकर खरीदे गए फ्लैट्स के बाद कामन एरिया पर आम लोगों का कोई अधिकार नहीं है अगर कोई सामूहिक कार्यक्रम चल रहा है और उसमें सभी लोगों को कोई आपत्ति नहीं है तो क्या उसे दौरान कोई अपने बच्चों का जन्मदिन नहीं मना सकता है ?

क्या लोगों ने यहां फ्लैट खरीद कर बिल्डरों के हाथों अपनी खुशियां गिरवी रख दी है । आखिर सामाजिक कार्यक्रम के लिए लगे टेंट के अंदर बच्चे के लिए एक टेबल लगाकर केक काटने को इतना बड़ा अपराध कैसे माना जा सकता है कि उस पर पेनल्टी लगा दी जाए। क्या सोसाइटियों में हर होने वाले कार्यक्रम के लिए रसीद कटा कर रुपया कमाना ही बिल्डर या उसके नियंत्रण में चल रही फैसिलिटी के लिए महत्वपूर्ण हो गया है ।

एनसीआर खबर इस प्रकरण को लेकर सुपरटेक इको विलेज की समिति फैसिलिटी टीम से भी बात करने की कोशिश कर रहा है इस पूरे घटनाक्रम पर अगर उनका कोई पक्ष होगा तो वह प्रकाशित किया जाएगा

Share This Article
कम्यूनिटी रिपोर्टर के तोर पर आप भी एनसीआर खबर में अपनी बात रख सकते हैI आपका लेख मौलिक होना चाहिए, आपका लेख आपके स्थानीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों से सम्बंधित हो सकता हैI कृपया ध्यान दें लेख में लिखी बातो से एनसीआर खबर का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं है I अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045/9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे