नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था BJP मण्डल अध्यक्ष, भाजपा ने किया निष्कासित, काग्रेस बोली गिरफ्तारी ना होने पा करेगी आंदोलन

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। 29 दिसंबर को कमल रावत पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने आरोपी और तल्लादेश मंडल के अध्यक्ष कमल सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

स्मरण रहे कि उत्तराखंड मे चंपावत मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल रावत के खिलाफ नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की FIR हुई हैं। पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए मशक्कत झेलनी पड़ी।

आरोप था की भाजपा का तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत चंपावत ब्लॉक के एक गांव की नाबालिग लड़की से कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। अब हत्या की धमकी भी दे रहा हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज हो गया, मगर गिरफ़्तारी नहीं हुई हैं।

शुक्रवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व 363 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है लेकिन अभी धारा 164 के तहत बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि जल्द ही बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पीड़िता के बयान सोमवार को दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच दरोगा पिंकी धामी कर रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बावजूद भाजपा के नेता रहे कमल सिंह रावत की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि भाजपा एक ओर प्रदेश में चेली ब्वारी महोत्सव मना रही है, वहीं दूसरी तरफ सीएम के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से जुड़ा एक पदाधिकारी घिनौनी हरकत कर रहा है।कांग्रेस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है