ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो को लेकर विधानसभा में धीरेंद्र सिंह का एक्शन, नियम 51 के तहत पूछा कब आयेगी मेट्रो

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मैं लोगों द्वारा मेट्रो के इंतजार में देरी को लेकर किया जा रहे जन आंदोलन का असर शहर के राजनेताओं पर दिखने लगा है शुक्रवार को धीरेंद्र से जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में नियम 51 के तहत मेट्रो की मांग के मुद्दे को उठाते हुए इसे जल्द से जल्द लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां मेट्रो बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों को दिल्ली तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। यही नहीं इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नोएडा सेक्टर 51 और नॉलेज पार्क-5 भी कनेक्ट हो जाएंगे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

विधायक वीरेंद्र सिंह के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी लगातार बढ़ रही है ऐसे में लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है।

आपको बता दें की नॉलेज पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक के मेट्रो के निर्माण और संचालन के लिए एनएमआरसी का निर्माण किया गया था अधिकारियों की दूरदर्शिता से पहले फेस में प्राधिकरण के कार्यालय से सेक्टर 51 तक की मेट्रो का निर्माण किया गया जिसमें मेट्रो स्टेशन को ब्लू लाइन से डर बना दिया गया उसके बाद दूसरे फेस में इसे नॉलेज पार्क 5 तक ले जाना था किंतु लगातार उठने विवादों के बाद केंद्र सरकार ने इसके निर्माण में आगे के डीपीआर को अप्रूवल नहीं दिया और नए सिरे से डीपीआर बनाने के निर्देश दिए । जिसके बाद से ही लोगो द्वारा आंदोलन किया जा रहा है । ऐसे में अब धीरेंद्र सिंह के लोगों की मांग को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाने के बाद यह माना जा रहा है कि मेट्रो के जल्द ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक आने की राह आसान होगी ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है