Kannauj Case: हथियारों का जखीरा, CCTV से सिपाहियों पर थी मुन्ना यादव की नजर, घर में घुसते ही सचिन राठी को मार दी गोली

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र  के धरनीधरपुर नगरिया में सोमवार की शाम दोहराए गए बिकरू कांड में एक सिपाही सचिन शहीद हो गया।

इस मुठभेड़ का सच एनसीआर खबर पर जानिए जो अभी तक सभी की नजरों से अनजान बनी हुई है। अशोक यादव उर्फ मनुआ हर पल पुलिस पर नजर बनाए हुए था। पुलिस के आने से पहले ही वह बेटे और पत्नी के साथ घेराबंदी कर तैयार बैठा था। अशोक पुलिस के आने का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने जैसे ही मनुआ के दायरे में एंट्री ली मनुआ ने प्लान के मुताबिक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। धुआंधार फायरिंग के बीच एक गोली कांस्टेबल सचिन को जा लगी जिससे उनकी जान चली गई।

- Advertisement -
Ad image

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद घर के बाहर चल रही हर मूमेंट पर अशोक की नजर थी। मनुआ ने तमंचा, डबल बैरल बंदूक, रायफल और असलहों के साथ बेटे अभय यादव उर्फ पिंटू और पत्नी व पूर्व प्रधान श्यामा देवी को तैनात कर दिया था। पुलिस के आते ही यहां मनुआ ने इशारा किया आर वहां दनादन फायरिंग होना शुरू हो गई।

मनुआ यानी अशोक यादव ने पुलिस को डाराने के लिए खूब हवाई फायरिंग की उधर पत्नी सीसीटीवी में देखकर बेटे व मनुआ को हर जानकारी दे रही थी। हवाई फायरिंग करते करते एक गोली सचिन के जांघ पर जा लगी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. दूसरी ओर पुलिस की एक टीम सचिन को लेकर अस्पताल चली गई।

- Advertisement -
Ad image

मनुआ यानी अशोक यादव ने पुलिस को डाराने के लिए खूब हवाई फायरिंग की उधर पत्नी सीसीटीवी में देखकर बेटे व मनुआ को हर जानकारी दे रही थी। हवाई फायरिंग करते करते एक गोली सचिन के जांघ पर जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. दूसरी ओर पुलिस की एक टीम सचिन को लेकर अस्पताल चली गई।

बाकी के लोग अशोक को पकड़ने के लिए मोर्चाबंदी करने में लग गए। बीच-बीच में अशोक पुलिस को छकाने के लिए फायरिंग करता रहा। अंधेरा होने पर जैसे ही उसने भागने की कोशिश की, पुलिस की जवाबी गोली में वह और उसका पुत्र जख्मी हो गया। दोनों के गिरते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. उन दोनों की मदद कर रही श्यामादेवी को भी दबोच लिया गया।

हिस्ट्रीशीटर को दबोचने के बाद उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से असलहों का जखीरा मिला।पांच तमंचे, एक डबल बैरल और एक रायफल भी बरामद हुई है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है