बड़ी दुर्घटना – उत्तर प्रदेश के कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 18 की मृत्यु

ncrkhabar mobile News
1 Min Read

शनिवार24 फरवरी को गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रेक्टर ट्राली असंतुलित हो कर तालाब में पलटने से लगभग 18 लोगो की दुखद मृत्यु हो गयी है।

Ad image

मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया साथ ही मरने वालों को 2 -2 लाख की राशि मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि वह मंडलायुक्त के साथ मौके पर जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालु एटा के जैथरा से कासगंज में गंगा स्नान करने जा रहे थे तभी पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सात-आठ फुट गहरे दलदली तालाब में पलट गई जिससे सात बच्‍चे और आठ महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी। लगभग 15 से 20 घायल लोगों का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

Share This Article