लोकसभा चुनाव 2024 : दादरी में सपा ने किया पीडीए जन सम्मलेन का आयोजन

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव में पीडीए जन सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कोने-कोने से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जन सम्मलेन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा धर्म का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता अब देश में बदलाव चाहती है। संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना और इंडिया गठबंधन को जितना आवश्यक है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है और उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। आज देश का अन्नदाता सड़क पर उतर कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। भाजपा सरकार द्वारा वंचितों और शोषितों के हक की आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है और उनके साथ अपराधी जैसा बर्ताव किया जा रहा है। भाजपा अपनी राजनैतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी और इंडिया गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और आगामी लोकसभा में उसे अपनी हार नजर आ रही है।

- Advertisement -
Ad image

पीडीए जन सम्मलेन में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, पूर्व चेयरमैन गजराज नागर, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वचन भाटी, मेहदी हसन, विजेंद्र चौहान, सुदेश भाटी, जुगती सिंह, राहुल आर्यन, संजय भाटी, हुकम सिंह भारती, हरेंद्र लाला, महेश जाटव, बादशाह प्रधान, रिजवान हैदर आत्म प्रकाश जाटव, शोएब खान, मुरारी लाल गौतम आदि मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है