एनसीआर खबर इंपैक्ट: समाचार के बाद ब्लू सफायर मॉल को बंद करने के आदेश

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर आ रही है कल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में दुर्घटना के बाद दो व्यक्तियों की मृत्यु होने के समाचार के बाद बिसरख थाने में मॉल मलिक, मेंटेनेंस कर्मचारियों पर एफआईआर की गई है और सीपी लक्ष्मी सिंह ने ब्लू सफायर मॉल को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए हैं । इसके साथ ही मॉल का स्ट्रक्चर ऑडिट फायर सेफ्टी ऑडिट और लिफ्ट की भी जांच की जाएगी इसके बाद इसके लिए फैसले लिए जायेंगे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

रविवार को ग्रिल के गिरने से ब्लू सफायर मॉल में गाजियाबाद निवासी हरेंद्र भाटी (35) और शकील (35) की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मॉल मालिक प्रदीप अग्रवाल और शीतल अग्रवाल के खिलाफ बिसरख थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरेंद्र भाटी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
एनसीआर खबर ने समाचार देते हुए प्राधिकरण से इस माल को बिना सुरक्षा के खोले जाने पर प्रश्न उठाए थे । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऐसे कई माल और शॉपिंग कंपलेक्स बिना ऑडिट के चल रहे हैं। इसके अलावा गांव में बने अवैध मार्केट के बारे में तो प्राधिकरण की तरफ से कोई चेकिंग ही नहीं है बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ब्लू सफायर मॉल में रविवार को छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से

स्मरण रहे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई ऐसे मॉल हैं जो अभी निर्माणधीन है और जिसमें बिना अनुमति बड़े-बड़े ऑफिसेज और रेस्टोरेंट्स तक खोल दिए गए हैं । ऐसे में बड़ा प्रश्न यह है कि प्राधिकरण और प्रशासन क्या सिर्फ ब्लू सफायर मॉल तक यह कार्यवाही करके शांत बैठ जाएगा या इसके बाद बाकी निर्माण दिन में चल रही वेबसाइट गतिविधियों पर भी रोक लगेगी ।

शहर में ग्रेटर नोएडा के फ्लैट बायर्स की संस्था नेफोवा ने भी दुर्घटना के बाद माल की जांच के बारे में लिखा था कि क्या अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल और सोसायटी सुरक्षित हैं? पहले भी कई हादसे हुए हैं, आज भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा में दो लोगों की जान बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चली गई। क्या प्राधिकरण के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी? क्या अब प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सभी मॉल और सोसायटी की जांच करके सुनिश्चित करेगी? कब करेगी? उम्मीद है दोषियो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस घटना में जान गंवाने वालों को न्याय मिल सकेगा!

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है