गाजियाबाद : अवैध संबंध के चलते पत्नी के कराई पति की हत्या, सिहानी गेट पुलिस ने प्रेमिका समेत प्रेमी को किया गिरफ्तार

Community Reporter
2 Min Read

इंद्रेश शर्मा, गाजियाबाद । गाजियाबाद में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या का षड्यंत्र रच दिया। थाना सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी पत्नी राधा और उसके प्रेमी राजेश गुप्ता क़ो गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कैंटर और मृतक राजेश का मोबाइल, पैन कार्ड, डीएल, आधार कार्ड, पर्स व आला क़त्ल रस्सी भी बरामद की है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पत्नी राधा ने पति मनोज को प्रेमी राजेश के पास भेजा था। प्रेमी राजेश ने पहले मनोज को ट्रक में शराब पिलाई और जब मनोज नशे में हो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने राधा व राजेश को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

कुंवर ज्ञानंजय सिंह, डीसीपी नगर, कमिश्नरेट

पुलिस के अनुसार मृतक मनोज पेशे से ई – रिक्शा चलाने का कार्य किया करता था। मृतक की पत्नी राधा और राजेश के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जब इस बात की भनक मृतक मनोज को लगी तो उसने इन दोनों का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर मनोज की हत्या की साजिश रच डाली। राजेश पेशे से ट्रक चालक था और उसने अपने ट्रक के अंदर ही मनोज को शराब पिलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Share This Article
कम्यूनिटी रिपोर्टर के तोर पर आप भी एनसीआर खबर में अपनी बात रख सकते हैI आपका लेख मौलिक होना चाहिए, आपका लेख आपके स्थानीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों से सम्बंधित हो सकता हैI कृपया ध्यान दें लेख में लिखी बातो से एनसीआर खबर का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं है I अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045/9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे