नोएडा में अनाथालय की बिल्डिंग में लगी भीषण आग,  पुलिस ने 16 बच्चे और तीन केयरटेकर को बचाया 

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

नोएडा के सेक्टर 26 में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन अनाथालय की बिल्डिंग में समान रखने के गोदाम में देर रात दो बजे के करीब अचानक आग लगी। उस वक्त आश्रम में 16 बच्चे और तीन केयरटेकर सो रहे थे। मौके पर पहुंची सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेस्कयू कर सभी को बाहर निकाला। वहीं, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार के अनुसार देर रात ढाई बजे फायर सर्विस यूनिट को सूचना मिली कि रामकृष्ण विवेकानंद मिशन जो की एक ट्रस्ट है। उसके अनाथालय में आग लगी है। दो फायर यूनिट यहां पर रवाना हुई है। जिनकी की मदद से पर आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग के बेसमेंट में बने गोदाम है। उसमें इन्होंने सामान रखा था, उसमें आग लगी। अनाथालय में 16 बच्चे थे जो कि 4 साल से लेकर 12 साल के है और तीन केयरटेकर है

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है