स्कूल-अस्पताल बनाए, इसलिए जेल भेजा: रोड शो में बोले सीएम केजरीवाल

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ महरौली और पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रोड शो किया। लोगों के समर्थन को देखकर केजरीवाल भी भावुक हो गए। महरौली में उन्होंने कहा कि मैंने आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए और बिजली-पानी मुफ्त किया। इस वजह से मुझे जेल भेज दिया। जेल में इंसुलिन बंद कर दी। यही कसूर था न कि मैंने आपके लिए मुफ्त इलाज का इंतजाम किया है। 

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली का काम रोकना चाहती है। मैं जेल से सीधा आप लोगों बीच में आया हूं। इतने दिनों के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। दिल्लीवालों को मैंने बहुत याद किया है। लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। खासकर कई सारी माताओं, बहनों और बेटियों ने इतने भावुक मैसेज भेजे, उन सभी लोगों के आशीर्वाद और भगवान के आशीर्वाद का नतीजा है कि शुक्रवार को एक चमत्कार हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है