मां सीता रसोई के 100 दिन पूर्ण, सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर रवि भदोरिया जमीन पर उतर लोगो को खिला रहे खाना

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

एक व्यक्ति यदि ठान ले तो क्या नहीं हो सकता है एक व्यक्ति अगर स्वयं को जान ले तो क्या कितने लोगों का भला कर सकता है यह बात सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रवि भदोरिया ने अपने कर्मों से साबित कर दी है । पूर्व में बिसरख मंडल अध्यक्ष के तौर पर राजनीति कर रहे रवि भदौरिया ने बीते दिनों त्यागपत्र देकर जब गरीबों को प्रतिदिन खाना खिलाने की मुहिम को शुरू किया तो लोगों ने कहा कि देखते हैं कितने दिन तक चलेगा ?

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

कुछ लोगों ने ऐसे राजनीति का नया खेल भी बताया किंतु रविवार को एकमूर्ति चौक स्थित प्राचीन मंदिर पर चलने वाली माँ सीता रसोई के 100 दिन पूरे किए तो लोगों ने मान लिया कि रवि भदोरिया का वह प्रयास मात्र दिखावा नहीं था बल्कि सच्चे मन से गरीबों के लिए कुछ करने की चाहत थी । ऐसे 100दिन  पूर्ण होने पर एक  मूर्ति चौक पर एक विशेष आयोजन हुआ  जिसमें खीर, पूड़ी और सब्जी का भंडारा कर आम जनता को प्रतिदिन की भांति भोजन कराया गया।

राजनीति नहीं समाज के प्रति सेवा ही सच्ची सेवा है हमारा एक ही लक्ष्य है, कोई भूखा न रहे, कोई भूखा न सोये।

रवि भदोरिया,  संस्थापक मां सीता की रसोई

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि आज पास की सोसायटी से करीब 100 से अधिक लोग संस्था से पूर्ण रूप से जुड़ चुके हैं जो प्रतिदिन 400 से 500 लोगो को एक समय का भोजन दोपहर में भगवान का भोग लगाकर करवाते हैं और आगे भी करवाते रहेंगे।

संस्था के इस आयोजन में विशेष रूप से रमन प्रकाश, सुशील सिंह, सचिन शर्मा, संदीप भदौरिया, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सुमित अग्रवाल, आशीष नागर मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है