दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा किसी को परेशान ना किया जाए

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरो सर्जन ने रविवार को आत्महत्या कर ली।  खुदकुशी करने वाले डॉक्टर राज घोनिया (34) ट्रामा सेंटर में न्यूरोसर्जन थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि मूलरूप से राजकोट, गुजरात के रहने वाले डॉ. राज घोनिया अपने परिवार के साथ गौतम नगर में किराए पर रहते थे। डॉ. राज घोनिया सफदरजंग एंक्लेव स्थित एम्स ट्रामा सेंटर में कार्यरत थे। उनकी पत्नी हिना (32) भी डॉक्टर हैं और वह सर गंगाराम अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। फिलहाल वह माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तैनात हैं। डॉक्टर हिना 13 अगस्त से रक्षाबंधन के लिए गुजरात स्थित अपने मायके गई हैं। 

- Advertisement -
Ad image

सर गंगाराम अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजिकल विभाग में कार्यरत पत्नी डा हिना सुबह से उन्हें फोन कर रही हैं, लेकिन डॉक्टर फोन नहीं उठा रहे थे। पत्नी का फोन नहीं उठा तो डॉ. आकांक्षा उनके घर पहुंचीं। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने घर का गेट तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। जहां पुलिस को एक शख्स फर्श पर बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने उन्हें एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट के अनुसार यह उनकी व्यक्तिगत इच्छा है और इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। उन्होंने नोट में लिखा, कृपया किसी को परेशान न करें, मेरी इच्छा का सम्मान करें और खुश रहें। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर स्पष्टता सामने आएगी। डॉक्टर राज घोनिया हाल ही में अमेरिका से ट्रेनिंग करके लौटे थे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है