लखनऊ: भाजपा के संघटक चुनाव में मंडल अध्यक्षों के निमित्त टी होने के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आप 7 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक नामांकन किए जाएंगे लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने संगठन आत्मक चुनाव के अगले चरण की कार्य योजना को साझा करते हुए बताया कि अब जिला अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए 60 वर्ष से अधिक की उम्र नहीं होनी चाहिए इसके साथ ही पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के साथ-साथ दो बार के सक्रिय सदस्य होना भी अनिवार्य है।
बी एल संतोष ने आगे कहा की विचारधारा संस्कार और संघटनात्मक पद्धति ही लंबे समय तक संगठन को जीवंत रखते हैं हमारे संघात्मक चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं हम अगले चरण के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंप गई है बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित वर्ग तथा महिला कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है शीघ्र बचे हुए जिलों में भी मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी