गाजियाबाद : पुतला जलाने के दौरान बेहोश हुए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर , इमरजेंसी में हुए भर्ती

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से टकराव के चलते चर्चा में आये लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कलक्ट्रेट पर राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सुमन का पुतला भी जलाया। इसी दौरान गर्मी और लो ब्लड प्रेशर के चलते गुर्जर बेहोश हो गये। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
img 20250325 wa0024473505218342033852

हिंदू नववर्ष ओर रामनवमी पर अपने शुभकामना संदेश एनसीआर खबर पर देने के लिए हमे 9654531723 पर संपर्क करें


मंगलवार को विधायक नंद किशोर गुर्जर बड़ी संख्या में लोगों के साथ गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर पहुंचे और राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जलाया रहे थे।  पुतला जलाने के कुछ ही देर में विधायक नंद किशोर गुर्जर को चक्कर आया और वे बेहोश होकर वहीं गिर गये। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इमरजेंसी में उन्हें भर्ती किया गया। अस्पताल के अनुसार कई दिनों से भोजन न ग्रहण करने एवं नंगे पैरों के कारण उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। उनका देर शाम तक अस्पताल में उपचार किया गया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है