ग्रेटर नोएडा में आयेगी विकास की बयार : ग्रेनो प्राधिकरण ने सिविल, बिजली, उद्यान, जल-सीवर के 19 कार्यों के निकाले टेंडर

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड जल्द दुरुस्त होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी रिसर्फेसिंग के लिए टेंडर निकाल दिया है। इसके साथ ही निर्माण, विद्युतीकरण, उद्यान व जल-सीवर से जुड़े 19 कार्याें के लिए भी टेंडर निकाले गए हैं।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग से ग्रेटर नोएडा की सभी सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग ने सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की तरफ से कई विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड की रीसर्फेसिंग के लिए टेंडर निकाला गया है। इस रोड की रिसर्फेसिंग पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

एलजी चौक से शारदा विवि गोलचक्कर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ आरसीसी नाले का निर्माण करने के लिए भी दो टेंडर निकाले गये हैं। इसके निर्माण पर करीब 13.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिंडन ब्रिज से सेक्टर दो और टेकजोन-4 तक 130 मीटर रोड पर क्रेक सीलिंग के कार्य के लिए 1.18 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।

ईकोटेक-7 में लुक्सर जेल से ओप्पो कंपनी तक 45 मीटर सर्विस रोड और नाले के निर्माण के लिए भी 2.25 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों एवं छह फीसदी आवासीय भूखंडों (ब्रह्मपुर, नवादा, बिरौंडी, बिरौंडा, ऐच्छर, कयामपुर, चुहड़पुर, मथुरापुर आदि) में पानी की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का तीन वर्ष का अनुरक्षण कार्य,

सेक्टर 10 केपी-5 में ओपन जिम लगाने और तीन वर्ष तक अनुरक्षण करने का भी टेंडर जारी हुए हैं। ग्राम बोड़ाकी में बरातघर, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल का मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान में आंतरिक विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट/हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य कराने के टेंडर निकाले गए हैं। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर कार्यों को तय समय में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है