फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली महिला टीचर से बलात्कार के आरोप में एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी मदरसा संचालक जुबेर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। वह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे तो उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया मगर वह भाग गया।
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रान्तर्गत मदरसा संचालक जुबैर द्वारा अनैतिक कार्य करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हाईवे श्री नितिन कुमार #bareillypolice की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/pWSGZChLRs
— Bareilly Police (@bareillypolice) June 4, 2025





