गाजियाबाद: ईद पर दोस्त ने बुलाया, चाकू से गोदकर की हत्या; जान बचाने के लिए पेट में घुसे चाकू के साथ 200 मीटर भागा छात्र

NCR Khabar News Desk
5 Min Read

गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में ईद के त्योहार पर एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि छात्र के दोस्त असद और उसके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घायल छात्र जान बचाने के लिए पेट में घुसे चाकू के साथ करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और दोबारा कई बार चाकू से वार किए। उपचार के दौरान शुक्रवार को छात्र ने दम तोड़ दिया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

मृतक छात्र की पहचान सूर्या के रूप में हुई है। घटना बृहस्पतिवार की है जब सूर्या अपने दो दोस्तों विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था। इसी दौरान सूर्या के दोस्त असद ने उसे फोन कर बकरीद पर मिलने के लिए गली नंबर दो में बुलाया। सूर्या अपने दोस्तों के साथ असद के घर की ओर चल दिया।

शिकायत के अनुसार, असद अपने साथियों के साथ केले के गोदाम के पास खड़ा था। उसने सूर्या से पूछा कि क्या उसने कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया तो असद ने कहा कि आओ आज तुम्हें दिखाते हैं। सूर्या ने फिर इन्कार किया और वहां से लौटने लगा। इसी बात पर असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सूर्या ने विरोध किया तो असद ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया।

चाकू पेट में फंसा रह गया, 200 मीटर भागा चाकू लगने के बाद सूर्या ने असद को धक्का देकर खुद को छुड़ाया, लेकिन चाकू उसके पेट में ही फंसा रह गया। वह इसी हालत में अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा और फिर गिर पड़ा। आरोप है कि पीछा करते हुए आए असद और उसके साथियों ने सूर्या के पेट से चाकू निकालकर उस पर पांच-छह बार फिर हमला किया। सूर्या बेसुध होकर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
Ad image

चश्मदीद का बयान

गले मिलकर दी थी ईद की बधाई हादसे के चश्मदीद आयुष ने पुलिस को बताया कि सूर्या ने असद को गले मिलकर ईद की बधाई दी थी। इसके बाद असद सूर्या को बकरा हलाल करते देखने के लिए घर ले जाना चाहता था, लेकिन सूर्या ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और असद ने सूर्या को गली में एक सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आयुष ने यह भी बताया कि जब वह और विक्की, सूर्या को बचाने के लिए आगे बढ़े तो असद ने चाकू दिखाकर उनकी भी हत्या की धमकी दी थी। असद के भागने के बाद उन्होंने अपनी शर्ट सूर्या के पेट पर बांधकर खून रोकने का प्रयास किया और सूर्या के भाई को सूचना दी। वे एक ई-रिक्शा से सूर्या को अस्पताल लेकर गए।

पुलिस जांच और कार्रवाई घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूर्या को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उपचार के दौरान सूर्या ने दम तोड़ दिया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई यश चौहान की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात असद समेत अन्य के खिलाफ पहले जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। सूर्या की मौत के बाद धाराओं को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि मुख्य आरोपी असद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है