दिल्ली: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के ‘लेमन ग्रीन’ रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मरने वालों का यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

नाश्ते के समय हुआ हादसा

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 8:50 बजे की है, जब रेस्टोरेंट में नाश्ते का समय था और वहां 60 से अधिक लोग मौजूद थे। इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट चल रहा था, जहां से आग शुरू हुई और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। इस बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर एक गेस्ट हाउस भी संचालित था, जहां मैक्स अस्पताल आए मरीजों के तीमारदार और कई विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे।

जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

 आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोग फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए कई लोगों ने खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर गद्दे बिछाए, जिस पर कूदकर कुछ लोगों ने अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारियों ने दी जानकारी

 मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है। वहीं, डीडीएमए (साउथ डिस्ट्रिक्ट) के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डीडीएमए सेल को एक्टिवेट कर दिया गया था। उन्होंने कहा, “आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है।”

- Advertisement -
Ad image

नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वर्तमान में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे तथा कमरों की तलाशी ली जा रही है ताकि कोई और अंदर न फंसा हो।

फिलहाल, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर जांच में जुटा है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है