नोएडा अग्निकांड: सेक्टर-66 की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, दो की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान, राहत कार्य तेज

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान 26 वर्षीय महिला स्नेहा और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण यह घटना नोएडा फेज-3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ममूरा गांव की है, जहां संदिग्ध रूप से अवैध रूप से संचालित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) की पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। शुरुआती जांच और रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण इलेक्ट्रिक बाइक या एयर कंडीशनर (AC) में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं के गुबार से घिर गई और उसमें रह रहे करीब 50 परिवार फंस गए।

- Advertisement -
Ad image

देवदूतों ने बचाई 50 से अधिक जिंदगियां हादसे के वक्त इमारत के भीतर अफरा-तफरी का माहौल था और लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से मदद की गुहार लगा रहे थे। इस दौरान पड़ोस की एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे कामगारों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। स्थानीय कामगार गौरी, आसमा, रवि शाक्य और ठेकेदार सुबेद आलम ने देवदूत बनकर मोर्चा संभाला। उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से जलती हुई इमारत के बीच सीढ़ी लगाई और लोहे की ग्रिल से रस्सी बांधकर 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की संयुक्त मदद से कुल 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “आंखों के सामने सब कुछ जल रहा था। लोग अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि आज सब खत्म हो जाएगा, लेकिन सीढ़ी और रस्सी के सहारे लोगों को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।”

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय सक्रिय हो गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, जिला प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने, राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है