यमुना प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति मजबूत: पहली तिमाही में राजस्व में 114% से अधिक की भारी वृद्धि

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) का खजाना लगातार भर रहा है। प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में राजस्व प्राप्ति के मामले में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 114.33 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बुधवार को आयोजित प्राधिकरण की 91वीं बोर्ड बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही में कुल राजस्व प्राप्ति 640.01 करोड़ रुपये थी, जो चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 1371.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष के लिए लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

- Advertisement -
Ad image

औद्योगिक निवेश का बढ़ा दायरा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रभाव के चलते यीडा में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ा है। औद्योगिक और मिक्स लैंड योजनाओं से प्राधिकरण को अब तक 660.14 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष के लिए तय किए गए वार्षिक लक्ष्य का 47.5 प्रतिशत है, जबकि अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में नौ महीने शेष हैं।

राजस्व बढ़ने के साथ ही प्राधिकरण का खर्च भी बढ़ा है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा जमीन अधिग्रहण का है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जून तक खर्च 944.80 करोड़ रुपये था, जो इस साल की पहली तिमाही में बढ़कर 2101.96 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें से 1741.40 करोड़ रुपये केवल जमीन खरीदने पर खर्च किए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

नए सेक्टरों के विकास को मंजूरी

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में नए सेक्टरों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जमीन क्रय को मंजूरी दी गई है। इनमें औद्योगिक सेक्टर 8ए, 8बी, 8सी, सेक्टर 23सी (पुनर्वास के लिए) और सेक्टर 7बी से सेक्टर 8डी तक मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़क का निर्माण शामिल है। इन नए सेक्टरों के विकसित होने से क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

बोर्ड बैठक में चेयरमैन आलोक कुमार, नोएडा के सीईओ कृष्णा करुणेश, ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील कुमार सहित यीडा के एसीईओ मनीष मीणा, शैलेंद्र भाटिया और राजेश कुमार सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है