एनसीआर के इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक गलियारों में अपनी एक अलग पहचान बना रहे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के पूर्व CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने हाल ही में ‘NCR Khabar’ के लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘LekhaJokha with Ashu Bhatnagar’ में शिरकत की। संपादक आशु भटनागर के साथ हुई यह विस्तृत बातचीत न केवल उनके प्रशासनिक करियर का आईना है, बल्कि नोएडा के बदलने स्वरूप की भी एक गहरी विश्लेषण रिपोर्ट है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पारदर्शी प्रक्रिया और वैश्विक सहयोग
पॉडकास्ट में डॉ. अरुणवीर सिंह ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्लोबल बिडिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए ज़्यूरिख (Zurich) को एक योग्य पार्टनर के रूप में चुना गया। डॉ. सिंह के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की सफलता राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय और दूरदर्शी नीति का परिणाम है।
औद्योगिक विकास का ‘क्लस्टर मॉडल’
बातचीत का एक बड़ा हिस्सा अपेरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, msme पार्क जैसे इंडस्ट्रियल पार्कों पर केंद्रित रहा। डॉ. सिंह ने ‘क्लस्टर डेवलपमेंट’ मॉडल की वकालत करते हुए कहा कि अपेरल पार्क, टॉय पार्क, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर पार्कों को एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी देना एक गेम-चेंजर साबित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए यही रणनीतिक कदम मील का पत्थर हैं।
फिल्म सिटी: विज़न बनाम वास्तविकता
बहुचर्चित फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने एक स्पष्ट राय रखी। उनका मानना है कि फिल्म सिटी को केवल कमर्शियल या हाउसिंग प्रोजेक्ट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने ‘फेज्ड डेवलपमेंट प्लान’ पर जोर देते हुए कहा कि यदि इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाना है, तो फिल्म से जुड़े असल इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देनी होगी, न कि केवल निर्माण कार्य को।

किसानों, फ्लैट खरीदारों और भ्रष्टाचार पर बेबाक राय
डॉ. सिंह ने प्रशासनिक जीवन की कड़वी सच्चाइयों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने माना कि ज़मीन मुआवजे से लेकर फ्लैट खरीदारों की समस्याओं तक कई चुनौतियां सामने थीं। उन्होंने कहा, “एक एडमिनिस्ट्रेटर को जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए और अथॉरिटी के भीतर HR मैनेजमेंट को और अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत है।” उन्होंने ‘ईमानदारी-सबसे-पहले’ (Honesty-First) के मंत्र को अपनी कार्य-संस्कृति का मुख्य स्तंभ बताया।
एक प्रशासक का व्यक्तिगत सफर
पॉडकास्ट के दौरान डॉ. सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिला। मेडिकल एस्ट्रोलॉजी में अपनी गहरी रुचि साझा करते हुए उन्होंने अपने लीडरशिप मंत्र और रिटायरमेंट के बाद समाज सेवा के अपने दृष्टिकोण को भी साझा किया।
आशु भटनागर के साथ यह पॉडकास्ट केवल एक साक्षात्कार नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के विकास को करीब से समझने वालों के लिए एक ‘मास्टरक्लास’ की तरह है। यदि आप नोएडा गौतम बुद्ध नगर के विकास और प्रशासनिक चुनौतियों को समझना चाहते हैं, तो ‘LekhaJokha with Ashu Bhatnagar’ का यह एपिसोड अनिवार्य रूप से सुना जाना चाहिए।
पॉडकास्ट चेप्टर
आपकी सुविधा के लिए पॉडकास्ट को चेप्टर में बाँटा गया है, नीचे दिए हैडिंग के पहले लिखे टाइम पर क्लिक करके आप सीधे उस चेप्टर को सुन सकते हैं ।
- 0:00:00 प्रोमो सारांश (Promo Summary)
- 0:02:36 जीवन परिचय (Personal Journey)
- 0:16:23 यमुना प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट (Yamuna Authority and Noida International Airport)
- 0:38:57 मेगा प्रोजेक्ट्स – औधोगिक पार्क (Mega Projects)
- 0:46:31 फिल्मसिटी (Film CIty)
- 0:56:57 अथॉरिटी में भ्रष्टाचार (Corruption In Authority)
- 1.05:00 किसानो की समस्याएं (Farmers Issue)
- 1.08:56 फ्लैट बायेर्स की समस्याएं (Flat Buyers Issue)
- 1.18:16 लीडरशिप टिप्स (LeaderShip Tips)
- 1.26:46 रैपिड फायर (Rapid Fire)



