सदरपुर में बिजली के बॉक्स में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

नोएडा। सदरपुर कॉलोनी के सेक्टर-45 स्थित गली नंबर-5 में मुख्य बिजली लाइन के एक बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना की तत्काल सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद लोगों ने खुद ही प्रयास कर आग पर काबू पाया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली के मुख्य बॉक्स में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास फैले तारों के जाल के कारण आग के फैलने का खतरा बढ़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और स्वयं आग बुझाने का काम शुरू किया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

- Advertisement -
Ad image

खुले तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि गली में बिजली के बॉक्स और तारों की स्थिति काफी समय से खराब है। कई स्थानों पर तार खुले और क्षतिग्रस्त हालत में लटक रहे हैं। लोगों ने चिंता जताई कि यदि क्षतिग्रस्त तार टूटकर किसी राहगीर या वाहन पर गिर जाते हैं, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सेक्टर-45 स्थित बिजलीघर में संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, काफी देर तक न तो कोई लाइनमैन पहुंचा और न ही किसी अधिकारी ने मौके का मुआयना किया। बिजली विभाग की इस अनदेखी को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है।

- Advertisement -
Ad image

त्वरित मरम्मत की मांग क्षेत्रवासियों ने बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सदरपुर की गली नंबर-5 में स्थित बिजली के बॉक्स और जर्जर लाइनों की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही, लटकते और खुले तारों की मरम्मत कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है