नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और केंद्रीय पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कुल 65 सदस्यों वाली इस नई टीम के माध्यम से पार्टी ने अनुभव, सांगठनिक संतुलन और समावेशी नेतृत्व का संदेश देने का प्रयास किया है।
इस नए सांगठनिक फेरबदल में जहां एक ओर वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की राष्ट्रीय नेतृत्व में वापसी हुई है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और अन्य दलों से आए नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वरिष्ठ नेताओं की वापसी और प्रमुख नियुक्तियां
नितिन नवीन की नई टीम में अनुभव को प्राथमिकता देते हुए कई प्रमुख नेताओं को केंद्रीय भूमिका में लाया गया है:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। इसके साथ ही, वरिष्ठ रणनीतिकार राम माधव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर वापसी हुई है।
नए चेहरों का समावेश: पंजाब से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख भूमिकाएं: पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए सुनील बंसल, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और सतीश पूनिया जैसे वरिष्ठ सांगठनिक नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर

राजनीतिक दृष्टिकोण से इस नई कार्यकारिणी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू महिला भागीदारी में वृद्धि है
कुल संख्या: 65 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में 12 महिलाओं को स्थान दिया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर भागीदारी: 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिलाएं हैं, जो कुल उपाध्यक्षों का लगभग आधा हिस्सा हैं।
महामंत्री पद पर नियुक्ति: पिछली कार्यकारिणी की तुलना में इस बार बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछली टीम में एक भी महिला राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नहीं थी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट
वसुंधरा राजे सिंधिया-राजस्थान
तीरथ सिंह रावत- उत्तराखंड
राम माधव-दिल्ली
बैजयंत जय पांडा-ओडिशा
डी. पुरंदेश्वरी-आंध्र प्रदेश
रेखा वर्मा -उत्तर प्रदेश
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी -गुजरात
(डॉ.) भारती प्रवीण पवार-महाराष्ट्र
सरदार मनप्रीत सिंह बादल-पंजाब
लाल सिंह आर्य-मध्य प्रदेश
प्रो. एन. नागराज-कर्नाटक
प्रो. तारिक मंसूर -उत्तर प्रदेश
(डॉ.) मधुचंद कर – पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)- बी.एल. संतोष
राष्ट्रीय सह महामंत्री
शिवप्रकाश -मुंबई
सौदान सिंह – चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री
विनोद तावड़े – महाराष्ट्र
सुनील बंसल – दिल्ली
बिप्लब कुमार देब – त्रिपुरा
स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश
डॉ. सतीश पूनिया – राजस्थान
गजेंद्र पटेल – मध्य प्रदेश
हरीश द्विवेदी – उत्तर प्रदेश
संजय भाटिया – हरियाणा
राष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीदार – मध्य प्रदेश
के. सुरेंद्रन – केरलाम्
डॉ. भोला सिंह – उत्तर प्रदेश
डॉ. प्रदीप वर्मा – झारखंड
जगदीश ईश्वरभाई पटेल – गुजरात
डॉ. संदीप पाठक – दिल्ली
फांग नोन कोन्याक – नागालैंड
संगीता यादव – उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी – केरलाम् डॉ. एम. वेंकटेशन – तमिलनाडु
मनोज तिग्गा – पश्चिम बंगाल
सिद्धार्थ शंभु – बिहार
डॉ. स्वदेश सिंह – दिल्ली
मृगांक देव बर्मन – असम
रोहन गुप्ता – गुजरात
जय प्रकाश – दिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष -पीयूष गोयल
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
राजेश मंगल – राजस्थान
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
तरुण चुघ – पंजाब
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
महेंद्र पांडे – उत्तराखंड
नॉर्थ ईस्ट संयोजक
डॉ. संबित पात्रा – ओडिशा
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक
राजीव बब्बर – दिल्ली
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
विष्णु दत्त शर्मा – मध्य प्रदेश
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
ऋतुराज सिन्हा – बिहार
विष्णु वर्धन रेड्डी – आंध्र प्रदेश
मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी – गुजरात
महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी – छत्तीसगढ़
ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य – उत्तर प्रदेश
किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर – मध्य प्रदेश
एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम – बिहार
एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत – राजस्थान
अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली – उत्तर प्रदेश
मीडिया संयोजक
अनिल बलूनी – उत्तराखंड
मीडिया सह संयोजक
आशीष उषा अग्रवाल – मध्य प्रदेश
प्रदीप भंडारी – दिल्ली
सिद्धार्थ यादव – दिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक
दीपक म्हस्के – छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह संयोजक
प्रीति गांधी – महाराष्ट्र
शिवानंद द्विवेदी – दिल्ली
आलोक भट्ट – उत्तराखंड
अरुण यादव – हरियाणा






