गाजियाबाद: वेव सिटी के काजीपुरा में पैसों के विवाद में चचेरे भाइयों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग का आरोप; केस दर्ज

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सादिकपुर उर्फ काजीपुरा में पैसों के लेन-देन को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, गांव काजीपुरा निवासी अंकुश चौधरी पुत्र जसवीर सिंह ने वेव सिटी थाने में तहरीर दी है। अंकुश ने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी पंचायत घर के पास उसके ताऊ के बेटों—वंश चौधरी और अनमोल उर्फ सूचा ने पैसों के विवाद को लेकर उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -
Ad image

घर में घुसकर गोली चलाने का आरोप

पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर जान बचाते हुए अपने घर पहुंचा। अंकुश का आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब वह घर के अंदर था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर जब उसने अपने पिता जसवीर सिंह से पूछा, तो उन्होंने बताया कि आरोपी वंश घर की गैलरी में गोली चलाकर मौके से फरार हो गया है।

अंकुश ने यह भी आरोप लगाया कि वंश की मां नीतू ने खुद अपने सिर में चोट मार ली और पीड़ित परिवार को झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर वहां से चली गईं।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने मीडिया को बताया कि पीड़ित अंकुश चौधरी की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी वंश चौधरी और अनमोल उर्फ सूचा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है