ग्रेनो वेस्ट मेट्रो विस्तार को PIB से मिली मंजूरी: नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 के बीच बनेंगे 5 स्टेशन

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना को पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआइबी) से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। यह नया मेट्रो रूट नोएडा के सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) के सेक्टर-4 तक जाएगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

7.5 किलोमीटर रूट और 5 नए स्टेशन

एनएमआरसी के अनुसार, 7.5 किलोमीटर लंबे इस नए एक्वा लाइन विस्तार रूट पर कुल पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस रूट में नोएडा के सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा का सेक्टर-4 शामिल हैं। इस परियोजना को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

48वीं बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय

शुक्रवार को आयोजित एनएमआरसी की 48वीं बोर्ड बैठक में प्रबंध निदेशक (एमडी) कृष्णा करुणेश ने इस परियोजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ऑनलाइन माध्यम से हुई इस बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन एवं संयुक्त सचिव संजीत कुमार ने की। प्रस्ताव पारित होने के बाद अब निर्माण कार्य की अंतिम अनुमति के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (महुआ) को भेजी जा रही है।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें एक्वा मेट्रो का विस्तार सबसे प्रमुख मुद्दा था, जिसे सर्वसम्मति से हरी झंडी दी गई।

- Advertisement -
Ad image

यह परियोजना एक्वा मेट्रो की विस्तार लाइन होगी, जिसके निर्माण में अपेक्षाकृत कम बजट की आवश्यकता होगी। इसके लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर वित्तीय सहयोग प्रदान करेंगे।

लाखों यात्रियों को मिलेगी जाम और फिजूलखर्ची से राहत

इस मेट्रो सेवा के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को सीधी और सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली-एनसीआर के अन्य हिस्सों में आने-जाने के लिए कोई समुचित सार्वजनिक परिवहन साधन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना निजी या कैब साधनों पर लगभग 400 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। मेट्रो चलने से क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा और सड़कों पर लगने वाले भीषण यातायात जाम से भी बड़ी निजात मिलेगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है