राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का बीती रात नोएडा में निधन हो गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सत्यवती मिश्रा ने नोएडा में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर 12:30 बजे नोएडा के सेक्टर 94 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

पंडित कलराज मिश्र भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सत्यवती मिश्रा के निधन का समाचार मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है