योगी सरकार ने आईएएस प्रमुख सचिव इंडस्ट्री डिपार्टमेंट, चेयरमैन यमुना अथॉरिटी अनिल सागर को हटाया

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यमुना एक्सप्रेसवे में आवंटन डीड रद्द करने के मामले में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर को पद से हटाने का राज्य सरकार को मौखिक आदेश दिया। कहा कि कार्रवाई कर 16 दिसंबर को कोर्ट को बताएं। इसके बाद ही शासन ने अनिल कुमार सागर को प्रतीक्षारत कर दिया है। वरिष्ठ आईएएस अनिल सागर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के चेयरमैन भी थे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने यूजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लि. (UG INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED) दिल्ली के निदेशक की याचिका पर यह आदेश दिया है। इसमें याची ने यमुना एक्सप्रेसवे में आवंटन डीड रद्द करने के आदेशों को चुनौती दी थी। यीडा के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत चंद्रा ने बताया कि याची ने पहले आवंटन डीड रद्द करने के आदेशों के खिलाफ राज्य सरकार के समक्ष दो पुनरीक्षण याचिकाएं दाखिल की थीं। इनमें एक को सरकार ने मंजूर किया था। जबकि, दूसरी याचिका खारिज कर दी थी।

- Advertisement -
Ad image

आपको बता दें कि 24 अक्तूबर को याची की दो पुनरीक्षण याचिकाओं पर सागर ने दो विपरीत आदेश दिए। इसके खिलाफ याची ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पुनरीक्षण याचिका में दिए आदेशों को कानून की मंशा के खिलाफ कहा। कोर्ट के आदेश पर 11 दिसंबर को सागर का निजी हलफनामा दाखिल किया गया। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता को मामले का अध्ययन करने का समय देकर मामले को 16 दिसंबर को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है