मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने वाली महिला फ्लैट मालिक से रंगदारी मांगने में गिरफ्तार

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

राजेश बैरागी । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक फ्लैट में बतौर किराएदार दाखिल हुई एक महिला प्रीति गुप्ता को फ्लैट मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है।

थाना बिसरख पुलिस ने प्रीति गुप्ता पत्नि राजीव बाबू निवासी टावर टी-102 पेरामाउंट इकोंसेंस को जान से मारने की धमकी देने, झूठे मुकदमे में फंसाने तथा फ्लैट खाली करने के नाम पर रंगदारी मांगने जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध छः मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उससे रंगदारी में वसूले 25 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि उससे बरामद मोबाइल फोन के व्हाट्सएप से रंगदारी मांगने के साक्ष्य भी मिले हैं। उसके साथ अपराध में शामिल एक कथित पत्रकार को भी पुलिस तलाश रही है।

- Advertisement -
Ad image


उल्लेखनीय है कि प्रीति गुप्ता नामक यह महिला अपने पति से दूर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निराला एस्टेट सोसायटी में किराए पर एक फ्लैट में रह रही थी। किराया अनुबंध समाप्त होने के बाद भी उसने फ्लैट खाली नहीं किया। अब वह फ्लैट खाली करने के लिए फ्लैट मालिक से 25 लाख रुपए रंगदारी मांग रही थी।

उसने कई लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं।पिछले दिनों भी यह महिला मारपीट के आरोप में जेल जा चुकी है। यह अपने पति पर वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त होने तथा उसे भी धंधे में लगाने का आरोप लगाती है।उसका एक पांच छः वर्ष का बच्चा भी है।हाल ही में उसने मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उससे मुलाकात कर उसका पक्ष भी सुना था।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है