दादरी में भाजपा की ‘अभिनंदन भारत’ जनसभा: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आह्वान – “जातिगत दीवारें गिराकर पारिवारिक दबंगई की राजनीति को भेजें अवकाश पर”, युवा पीढ़ी (Gen-Z) को भी दिया संदेश और विकास का संकल्प

आशु भटनागर
6 Min Read

आशु भटनागर। सावन के प्रथम सोमवार को दादरी स्थित आर.वी. नॉर्थलैंड कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की ‘अभिनंदन भारत जनसभा’ में भारी बारिश के बावजूद लगभग 20,000 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वर्ष 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं और आम जनता से संगठनात्मक व सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जातिगत समरसता और राजनीतिक विपक्ष पर प्रहार

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए समाज से जातिगत विभाजन को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हमें जातियों की दीवार को गिराना होगा और प्रत्येक बूथ को ‘समरसता बूथ’ के रूप में विकसित करना होगा। यदि हम संगठित रहेंगे तो कोई भी राजनीतिक चुनौती हमारे सामने नहीं टिक सकेगी।”

- Advertisement -
Ad image

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को ‘पारिवारिक दबंगई’ पर आधारित राजनीति को स्थायी रूप से अवकाश पर भेजना होगा।

2017 से पहले के अखिलेश यादव के कार्यकाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि वापस रंगदारी का दौरा आ जाए यदि नहीं तो 2027 के चुनाव में फिर से भाजपा को जिताना है जो रिकॉर्ड नोएडा गौतम बुध नगर लोकसभा और पांचो विधानसभाओं में भाजपा ने बनाया है उसे रिकॉर्ड को 2027 में फिर से दोहराना है, भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि विरोधियों की कोई चाल कामयाब नहीं होनी चाहिए आज यहां से यह संकल्प लेकर जाना है कि प्रधानमंत्री जी का 2047 का विकसित भारत का जो संकल्प है उसको देश और प्रदेश दोनों में सरकारी होने पर ही पूरा किया जा सकता है ऐसे में दिल्ली के साथ-साथ प्रदेश में भी तीसरी बार अब भाजपा की सरकार ही बनानी होगी ।

- Advertisement -
Ad image

युवा पीढ़ी (Gen-Z) को भी दिया संदेश और विकास का संकल्प

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन का असर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन में दिखा। नवमतदाताओं और युवाओं (जेन-जी) को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का स्मरण कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि युवा अपने अभिभावकों से पूछें कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में कैसा माहौल था। भाजपा सरकार के आगमन के बाद से कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा है। तमाम माफिया की गर्मी शांत हो गई है आज या माफिया या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ गए हैं ।

dadri jansabha bjp2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल और नवाचार आधारित विकास के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’ के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक महिलाओं के हैं। इससे आम नागरिक अब मात्र योजनाओं का लाभार्थी न रहकर विकास प्रक्रिया का सहयात्री बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया।

मानसून सत्र के प्रथम दिन के बाबजूद जनसभा में विधायकों की उपस्थिति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का पहला दिन शोक प्रस्ताव (कंडोलेंस) के कारण स्थगित हो जाने के कारण सभी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नेताओं के समर्थकों द्वारा जयकारो का शक्ति प्रदर्शन भी देखा गया। जिनमे पहली बार धीरेंद्र सिंह के समर्थको पर नरेंद्र भाटी के समर्थक भारी पड़े।

मंच पर दिखी संगठनात्मक एकजुटता

dadri jansabha bjp1

स्थानीय स्तर पर पार्टी में मतभेद की चल रही चर्चाओं के बीच, इस जनसभा में जिले के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की एक साथ उपस्थिति दर्ज की गई। मंच पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी व श्रीचंद शर्मा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एक साथ नजर आए। उनके अलावा निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी अध्यक्ष गीता पंडित, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

सभा की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. अशोक नागर ने किया। जनसभा के आयोजन प्रबंधन में  दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, विजय भाटी, इंद्र नागर और पवन नागर सहित पार्टी के 11 मंडलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। सभा की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. अशोक नागर ने किया। कार्यक्रम का आयोजनकिया गया।

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे