संपादकीय: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगी ये आग जिम में नहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ओर स्थानीय पुलिस के अवैध निर्माण न रोकने की कार्यशैली में लगी है

आशु भटनागर
2 Min Read

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कथित तौर पर सेक्टर एक में बने महावीर मार्केट के एक जिम में आग लग गई ।आग लगने के बाद जिम के अंदर भारी धुआं भर गया और पांच लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग बुझाने के दौरान जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार घायल हो गए। आग लगने के बाद मार्केट में बने इस जिम में आग रोकने संबंधी सुविधाएं न होने की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई। किंतु सवाल ये है कि समाचारों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित महावीर मार्केट क्या वाकई प्राधिकरण द्वारा अप्रूव कोई मार्केट है, शायद नहीं प्राधिकरण के सेक्टर 1 से निकल रही सेक्टर की सड़क के पास पहले ग्रीन बेल्ट थी, जिसे संभवतः बाद में कब्ज़ा लिया गया, चर्चा तो ये भी है कि प्राधिकरण द्वारा छोड़ी गई आबादी की जमीन पर किसान नेतागिरी की आड़ में बने दर्जनों मार्केट के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक किसी ने कोई नक्शा पास नहीं किया है । तो फिर प्रश्न ये है कि बिसरख पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों की जानकारी के बिना इतने बड़े मार्केट खड़े कैसे गए । इन मार्केट में सुरक्षा संबंधी अनुमति किसने दी ओर यदि नहीं दी तो संबंधित स्थानीय अधिकारियों ने आँखे क्यों बंद कर ली। आखिर वह कौन सी चाबी है जो उत्तर प्रदेश के शो विंडो में एक छज्जा निकालने की अनुमति लेने में चप्पल घिस जाने वाले आम आदमी के मुकाबले ऐसे अवैध मार्केट रातोंरात खड़े होने देती है । अगर पुलिस ओर प्राधिकरण समय रहते ऐसे समस्त अवैध मार्केट पर कार्यवाही शुरू नहीं करेगा तो आने वाले दिनों में ऐसी आग कहां और कितनी और लगेगी इसका उत्तरदायी कौन होगा ये प्राधिकरण ओर नोएडा पुलिस ही बता पाएंगे ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे