उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए सोमवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदला गया है।
इन 14 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी प्रशासनिक सूची के अनुसार, कई जिलों के डीएम बदले गए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
मुरादाबाद: अनुनय झा (हरदोई से स्थानांतरित)
हरदोई: राहुल पाण्डेय
एटा: एम० अरून्मोली
कुशीनगर: संजय चौहान
कानपुर नगर: महेंद्र सिंह तंवर
संतकबीरनगर: अनुज मलिक
पीलीभीत: आलोक कुमार
बलिया: ज्ञानेन्द्र सिंह
अमेठी: शशांक चौधरी
बागपत: दिव्यांशु पटेल
महोबा: प्रभास कुमार
बिजनौर: उमेश प्रताप सिंह
हाथरस: सत्य प्रकाश पटेल
हमीरपुर: अशोक कुमार
प्रमुख शासन स्तर के अधिकारियों के भी बदले कार्यक्षेत्र जिलाधिकारियों के अलावा कई प्रमुख विभागों के सचिवों और प्रमुख सचिवों के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है:
अनिल कुमार: पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव से अब खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं।
अमित कुमार घोष: स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरित कर अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अमृत अभिजात: इन्हें पर्यटन विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वी. हेकाली झिमोमी: पर्यावरण विभाग से हटाकर अब स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
महेंद्र प्रसाद अग्रवाल: उच्च शिक्षा विभाग से अब वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविंद्र: पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव बनाए गए हैं, साथ ही कृषि विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियां भी इनके पास रहेंगी।
डॉ. MKS सुंदरम: कृषि विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभालेेंगे।
अमित गुप्ता: स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रणवीर प्रसाद: ऊर्जा विभाग और उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. आशीष कुमार गोयल: श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




