गवर्नर आनंदीबेन से मिले योगी, आकाश सक्‍सेना और राजपाल बालियान समेत ये नेता कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

Atul Srivastav
2 Min Read

योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का 3 मार्च तक विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सीएम योगी अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।  ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और रामपुर बीजेपी विधायक आकाश सक्‍सेना को मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है। आरएलडी कोटे से राजपाल बालियान को मंत्री बनाया जा सकता है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

लखनऊ के सूत्रों की माने तो रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावनाएं प्रबल है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को लखनऊ वापस आएंगी। उसके बाद सोमवार को भी राजपाल आनंदीबेन पटेल तीन दिन के लिए बाहर जा रही है। इसलिए रविवार का दिन बेहद विशिष्ठ माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच एक बार फिर से ओमप्रकाश राजभर की चर्चाये भी शुरू हो गयी हैं वो पिछले साल जुलाई महीने में एनडीए में वापस आ गए थे। उनकी एनडीए में वापसी के बाद से ही कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। उनका इंतजार भी लंबा होता जा रहा था। बीते दिनों ही उन्होंने नाराज होते हुए कहा था कि बिना विस्तार के चुनाव घोषित नहीं होंगे I

Share This Article