ग्रेटर नॉएडा वेस्ट : इरोज सम्पूर्णम में हैंडओवर के समय विवाद में महिला सचिव पर पूर्व दलित महिला सदस्य को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

देश जहां 21वीं सदी में विश्व गुरु बनने की तैयारी कर रहा है । और भारत का संविधान सभी को एक समान भाव से देखने का निर्देश देता है वही आज भी कुछ लोग जातियों को लेकर अपनी मानसिकता बदलने को तैयार नहीं दिख रहे हैं ।  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सार्वजनिक तौर पर जाति सूचक शब्दों के अपमानजनक प्रयोग करने का प्रकरण सामने आ रहा हैI पीड़ित ने फिलहाल इसकी शिकायत बिसरख पुलिस, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग और मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर की है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इस पूरे घटनाक्रम में दुर्भाग्यपूर्ण बात यह भी है कि जिस देश में प्रधानमंत्री स्वयं जातीय विद्वेष को खत्म कर समाज को एक करने में लगे हैं वहां ऐसी घटनाएं सामने आने लगी हैं बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं कहा कि इस देश में अब सिर्फ चार जातियां गरीब युवा महिलाएं और किसान है

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरॉस संपूर्ण सोसाइटी में दलित समाज से आने वाली महिला ने सोसाइटी की नई चुनी गई सचिव पर पीड़ित को अपमानजनक शब्द और जाति सूचक शब्दों से संबोधित करने के आरोप हैं । पीड़ित ने अपनी शिकायत में लिखा कि सचिव हैंडओवर के समय उनसे कहा कि तू चमार है और दो कौड़ी की औकात नही है । तुझे सोसाइटी में रहने नहीं दूंगी और मार कर गाड़ दूंगी ।

एनसीआर खबर से बातचीत में पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद कई लोग भी उनके समर्थन में आए और उनका अपमान करने में साथ देते रहे इसके बाद वह बेहद डरी हुई हैं और पुलिस से अपनी जान और माल और सम्मान की सुरक्षा की मांग कर रही है ।

इस प्रकरण में एनसीआर खबर बिसरख पुलिस और दूसरे पक्ष से भी बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश कर रहा है और जल्द ही आगे अपडेट देगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है