#BreakingNews : दादरी के नवीन हॉस्पिटल के मलिक, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ़ के ख़िलाफ़ मुक़दमा हुआ दर्ज

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

दिल्ली एनसीआर में अस्पतालों की लापरवाही के प्रकरण नए नही है । यहां अक्सर अस्पताल में लापरवाही के कारण मरीजों की मृत्यु के आरोप लगते रहते है । लेकिन कानून की खामियों के चलते अक्सर इसमें अस्पताल साफ बच निकलता है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अब दादरी के मशहूर नवीन हॉस्पिटल के बारे में एक बड़ा समाचार आ रहा है। मीडिया में आ रही जानकारी के अनुसार अस्पताल की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई । मृत्यु के बाद दादरी के नवीन हॉस्पिटल के मलिक, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ़ के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है ।

- Advertisement -
Ad image

थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक वैगनार कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दिया था। उसे उपचार के लिए नवीन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों के लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी की प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि रामकुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनीष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 21 वर्ष 25 मई को 2 बजे के करीब किसी आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुर्जा जा रहा था। बुलंदशहर बाईपास के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। कार चालक मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मनीष के साथी द्वारा उनके परिजनों को दी गई। परिवारजन मौके पर पहुंचे तो मनीष को एंबुलेंस की सहायता से बुलंदशहर के बनारसी दास अस्पताल में एडमिट कर दिया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि मनीष के पैर में हल्की छोटा घबराने की जरूरत नहीं है प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को घर भेज दिया गया।

पीड़ित के अनुसार मनीष के पैर में पुनः दर्द होने पर 25 में की रात उसे दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया पर्यावरण द्वारा डॉक्टर से पूछने पर डॉक्टरों ने कहा मरीज की स्थिति सामान्य कोई घबराने की जरूरत नहीं है और किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की भी जरूरत नहीं है किंतु 28 में को मनीष की उपचार के दौरान नवीन अस्पताल में मृत्यु हो गई थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित ने नवीन अस्पताल के मालिक डॉक्टर और नर्स के खिलाफ लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाया है इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार्यचालक एवं नवीन अस्पताल के मालिक डॉक्टर स्टाफ के खिलाफ धारा 304 ए सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है