ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगो के बीच हो रही चर्चा : हमारे ही वोटो से जीतने वाले सांसद क्षेत्र में चोरी छुपे क्यूं आए ?

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर है। कभी इसको गौतम बुद्ध नगर का सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बताने वाले नेता क्या अब यहां के लोगों के वोट लेने के बाद चोरी छुपे मिलने आ रहे हैं ? यह हम नहीं यहां के लोग फिलहाल कह रहे हैं दरअसल रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा पहली बार जीत के बाद पहली बार इस क्षेत्र में आयोजित एक सम्मान समारोह के नाम पर आए किंतु इस कार्यक्रम की जानकारी यहां के स्थानीय लोगों और यहां तक कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं तक कौन नहीं दी गई ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इसके बाद लगातार लोगों ने डॉक्टर महेश शर्मा के चोरी छुपे आने का मुद्दा स्थानीय भाजपा ग्रुप में उठा दिया है । लोग यहां पर सांसद के करीबी लोगों से लेकर बिसरख मंडल अध्यक्ष से कई तरीके के सवाल कर रहे हैं कई कार्यकर्ताओं ने तो चुनाव के बाद भी बिजली पानी और सड़क जैसी समस्याओं को लेकर समाधान न होने से को लेकर अपनी अपना आक्रोश तक प्रकट किया है । और कहां है कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो भाजपा का इससे भी बुरा हाल होने वाला है

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में सांसद डा महेश शर्मा  के दो प्रतिनिधि संदीप शर्मा और बलराज भाटी हैं किंतु लोगों की का कहना है कि दोनों ही प्रतिनिधियो से मिलना और काम करवाना असंभव है । वही बिसरख मंडल अध्यक्ष को लेकर भी लोगों की बहुत शिकायतें हैं जिसके कारण लगातार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से लेकर जनता तक बेहद असंतोष है।

लोगों ने सांसद पर भी क्षेत्र के लोगो के साथ बेरुखी के आरोप लगाए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील सोसायटी के लोग तो संसद से सोसाइटी में पानी के मुद्दे पर परेशान लोगों की समस्या को लेकर मिले जहां सांसद ने 24 घंटे में उसके समाधान की बात की, किंतु समाचार लिखे जाने तक समाधान के बारे में कोई सूचना नहीं है ।

लोगों का कहना है कि भाजपा के नेता अभी भी उत्तर प्रदेश में मिली भाजपा की करारी हार के बावजूद जनता की मनोज स्थिति को समझ नहीं पा रहे हैं ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ वह सड़कों पर उतरकर मोर्चा निकालने को विवश होंगे

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है