केरल में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। केरल के वायनाड में तो तबाही ही आ चुकी है। यहां भूस्खलन के चलते 308 लोगों को अब तक जान जा चुकी है। अभी भी शवों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राणा ने बताया कि आज भी कल की ही तरह विभिन्न जोन्स के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी। भारतीय सेना ने आज 4 जीवित व्यक्तियों को ढूंढ निकाला, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।घायलों को सही ढंग से निकालने के लिए एक उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) का इस्तेमाल किया गया। वायनाड (Wayanad Landslides) पहले ही बड़े पैमाने पर भूस्खलन की मार झेल रहा है। 2 भूस्खलन के चलते अब तक 308 लोगों की मौत हो गई है।
Related Articles

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार
August 11, 2025

पुलिस विभाग की गोपनीयता भंग करने के आरोप में न्यूज चैनल के एचआर हेड ललित पंडित समेत हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
August 11, 2025
Check Also
Close