भाजपा महानगर अध्यक्ष पर अभिनेत्री ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोली मैं भी किसी की लड़की हूं,एक करीबी विधायक पर मामले के दबाने के आरोप

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

सहारनपुर। मुंबई में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री अभिनेत्री ने सहारनपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन उत्पन्न के आरोप लगाए है । सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो जारी कर अभिनेत्री ने कहा आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है इसी बीच महानगर अध्यक्ष उसके संपर्क में आए ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
bjp mahanagar adhyaksh

अभिनेत्री ने रोते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के पदाधिकारी कि करतूत पर उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की है मैं भी किसी की बेटी हूं मुझे इंसाफ चलाइए अभिनेत्री ने कहा कि वह एक राज्य मंत्री से भी कार्यवाही की गुहार लगा चुकी है लेकिन उन्होंने ऐसा सुना कर दिया

आरोप है कि भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उसके बेटे को कभी गिफ्ट या अन्य सामान देकर यह जताया कि वह उसकी देखरेख करते हैं अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि बेटे के माध्यम से वह महान उसके नजदीक पहुंच गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। अभिनेत्री ने दावा किया कि बाद में उन्हें पता लगा कि पुनीत के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध है। अभिनेत्री का यह भी आरोप है की महानगर अध्यक्ष का एक करीबी विधायक इस मामले को दबाने के प्रयास में यह अभिनेत्री सहारनपुर आ चुकी है और सहारनपुर के भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष के साथ फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वहीं इस पूरे प्रकरण पर महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने आरोपी को बेबुनियाद बताया और दावा किया की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला अभी संज्ञान में नहीं है और न ही किसी महिला की इस संबंध में कोई शिकायत आई है। अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है