NCRKhabar Exclusive: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्लॉटिंग के खेल में लगे भाजपा नेता, मुख्यमंत्री के आगमन पर क्या अधिकारी कह पाएंगे सच ?

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से गौतम बुद्ध नगर में मौजूद हैं यहां वह एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आ रहे हैं उसके बाद नोएडा यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे । तेजी से बढ़ते इस शहर में जहां एक और बड़े इन्वेस्टमेंट की बात होती है वहीं ग्रेटर नोएडा में आसपास के गांव में चल रही अवैध प्लाटिंग और भू माफियाओं के भाजपा नेता बनने की बातें भी लगातार होती रहती हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इस समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आसपास के गांव में लगातार कई जगह प्लाटिंग हो रही है खास तौर पर सेक्टर 12 के पास, सुनपुरा, बिसरख, सूत्याना, हैबतपर आदि गांवों में लगातार अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही है और बेची जा रही है इसमें बताया जाता है कि कई भू माफिया स्वयं को भाजपा नेता भी बता रहे हैं । तो कई नेता अन्य राजनीतिक दलों और किसान नेताओं के भेष में प्लाटिंग और सेल परचेस के काम कर रहे हैं। कमाल की बात ये भी है सत्ता और विपक्ष तक संगठन में मौजूद प्रदेश स्तर तक के पद पर सुशोभित यह सभी नेता एक साथ मिलकर अवैध प्रोजेक्ट्स को बेचकर जनता की घाड़ी कमाई लूटने के खेल में लगे हैं।

ग्रेटर नोएडा में भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पहले भी संगठन में कई ऐसे नेता रहे हैं जो भू माफिया और अवैध कामों में लिप्त रहे हैं और नए संगठन में भी वह इस तरीके के जुगाड़ से पद पाने में लगे हुए हैं

ऐसे में बड़ा प्रश्न यह है कि क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ आज होने वाली बैठक में ऐसी घटनाओं की जानकारी देंगे या फिर जब यह प्लॉट बिक चुके होंगे उसके बाद आम जनता को प्रताड़ित करने के लिए इनको अवैध घोषित करके बुलडोजर चलाने की कार्यवाही करना शुरू करेंगे।

देखा जाए तो ग्रेटर नोएडा के आसपास के गांव में इस तरीके की प्लॉटिंग नई बात नहीं है लगातार इस तरीके के प्रयोग हमने शाहवेरी में देखें हैं जहां लोगों ने बिल्डर फ्लोर बन बनकर खड़े कर दिए और बाद में एक बिल्डिंग गिरने के बाद जब कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई गई तो आज वहां लोग नालियों तक के बनाने के लिए अभिशप्त है। कमाल की बात यह है कि वोटो के लिए इन लोगों का इस्तेमाल कर लिया जाता है किंतु सुविधाओं के नाम पर बाद में लोगों को अवैधता कर मुंह फेर लिया जाता है जबकि इन अवैध निर्माण के पीछे तत्कालीन दौर में आज खुद को भाजपा नेता बताने वाले भूमाफियाओं का ही हाथ बताया जाता है ।

ऐसे में बड़ा प्रश्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी है कि क्या उनको अधिकारी क्षेत्र में हो रही घटनाओं की जानकारी नहीं दे रहे हैं या फिर जानकारी होने के बाद उसमें भाजपा नेताओं के शामिल होने के कारण वह इन समस्याओं पर आंख मूंद ले रहे हैं

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है