नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया अपना त्यागपत्र, शाम को पुनः 9 वी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

बिहार । नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया और उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बिहार के सत्ता संघर्ष में हुए इस उलट फेर के बाद ,जानकारी प्राप्त हुई है कि , नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को त्यागपत्र सौंप दिया था ।

नीतीश कुमार ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। इससे पहले CM हाउस में नीतीश कुमार की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां पर नीतीश ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार, आज शाम को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 2 डिप्टी CM के साथ शपथ लेंगे। ये दोनों डिप्टी CM भाजपा से हो सकते हैं।

भाजपा- JDU की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी 2 मंत्री पद की मांग की है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है