बिसरख में ग्रेनो प्राधिकरण ने अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर, कराई 20 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को बिसरख के खसरा नंबर 773 की जमीन पर अवैध कब्जे को ढहा दिया। इस कार्रवाई में 20 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये होने का आकलन है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि बिसरख के खसरा नंबर 773 की जमीन प्राधिकरण की अधिग्रहित व कब्जा प्राप्त जमीन है। कुछ कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल की टीम ने मंगलवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

करीब 3 घंटे तक यह कार्रवाई चली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ ही बिसरख कोतवाली की पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल रही। टीम ने लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। टीम ने खसरा नंबर 750 की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों को भी तत्काल खाली करने की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति ने अवैध कब्जे की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने लोगों से अपील की है कि इन कालोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है