जयंत का मास्टरस्ट्रोक : पत्नी चारू नही सांगवान को दिया बागपत से टिकट

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी मीडिया में चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बिजनौर और बागपत से प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बिजनौर से मीरापुर के विधायक चन्दन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

आरएलडी इस निर्णय से सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए क्योंकि खुद बड़े मीडिया विश्लेषकों कार्यकर्ताओं को खुद जयंत या उनकी पत्नी चारु चौधरी के बागपत से चुनाव लड़ने की उम्मीद थी।


स्मरण रहे बिजनौर से घोषित चन्दन चौहान मीरापुर से विधायक है और बीजेपी प्रत्याशी प्रशांत चौधरी को उन्होंने भारी मतों से पराजित किया था।  वही डॉक्टर राजकुमार सांगवान लोकदल से लम्बे समय से जुड़े है और उन्हें पार्टी ने मेरठ की सिवालखास सीट से चुनाव लड़ाया था। हालाँकि वह चुनाव नहीं जीत सके। सिवालखास में राजकुमार सांगवान की लोकप्रियता जाटों में अधिक होने के कारण उन्हें जयंत ने बागपत से टिकट दिया है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है