हाथरस जमीन घोटाले में हिमालय इंफ्रा कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, यमुना प्राधिकरण के सीईओ समेत 29 के खिलाफ मुकदमा

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

23.92 करोड़ के हाथरस जमीन घोटाले में नोएडा पुलिस ने हिमालय इंफ्रा कंपनी के निदेशक विवेक जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले में यमुना प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ पीसी गुप्ता समेत 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। नोएडा के एसीपी प्रथम की विवेचना के बाद विवेक जैन को गिरफ्तार कर बुधवार को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जांच अभी जारी है। 

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

वर्ष 2019 में बीटा-2 थाने में यमुना विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ पीसी गुप्ता, एसीईओ सतीश कुमार, ओएसडी वीपी सिंह समेत 29 के खिलाफ धोखाधड़ी से लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि हाथरस में यीडा ने 2011-12 में लगभग 42 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया, जिसके बदले किसानों को सात प्रतिशत विकसित भूखंड देने का प्रावधान था। लेकिन दावा किया जाता है कि 2014 में अधिकारियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मिधावली गांव में 14.4896 हेक्टेयर भूमि खरीद ली, जो मास्टर प्लान के दायरे से बाहर थी। इस भूमि की खरीद में 16.15 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिससे ब्याज सहित कुल नुकसान 23.92 करोड़ रुपये हुआ।

आरोप है कि सब कुछ जानबूझकर और संगठित तरीके से किया गया। इस घोटाले में शामिल व्यक्तियों ने किसानों से सस्ती दर पर भूमि खरीदी और इसके बाद यीडा ने उसे खरीद लिया। हालांकि, अब तक इस भूमि पर प्राधिकरण का कब्जा नहीं है और न ही कोई योजना बनाई जा सकी है।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हिमालय इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विवेक कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और भविष्य में और गिरफ्तारियों की संभावना है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है