घंघोला के 23 किसानों को मिले 6 फीसदी आबादी भूखंड; 16 का ड्रा से, 7 का हुआ सीधा आवंटन

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने घंघोला गांव के 23 पात्र किसानों को उनके हक के छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है। मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में इस आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 23 भूखंडों में से समान आकार वाले 16 भूखंडों का आवंटन पारदर्शी तरीके से ‘ड्रा’ के माध्यम से किया गया। वहीं, शेष 7 भूखंडों का आकार अलग-अलग होने के कारण उनके लिए ड्रा की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें सीधे संबंधित किसानों के नाम आवंटित कर दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

लंबे समय से लंबित था मामला घंघोला गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण के बाद से छह फीसदी आवासीय भूखंडों का आवंटन काफी समय से लंबित चल रहा था। अपनी इस मांग को लेकर किसानों ने हाल ही में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार से मुलाकात की थी। सीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित नियोजन विभाग और 6 फीसदी आबादी भूखंड विभाग को जल्द से जल्द आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे।

अन्य गांवों के किसानों को भी जल्द मिलेंगे भूखंड इस अवसर पर प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अजय शर्मा ने कहा कि किसानों को 6 फीसदी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घंघोला गांव की तरह ही अन्य गांवों के शेष बचे पात्र किसानों को भी जल्द ही आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

आवंटन और ड्रा की इस प्रक्रिया के दौरान एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (नियोजन) सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक संदीप रावल सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है