नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड पर बनेंगे 4 नए रैंप: ₹51.84 करोड़ की परियोजना के लिए एजेंसी तय, 13 सेक्टरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

नोएडा। नोएडा के शहरी परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन में देर से ही सही, लेकिन एक महत्वपूर्ण सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। सेक्टर-40 अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने 4.5 किलोमीटर लंबे भंगेल एलिवेटेड रोड पर बरौला टी-प्वाइंट पर ट्रैफिक इंटरचेंज (रैंप) निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मेहता कंस्ट्रक्शन कंपनी को चुना गया है। ₹51.84 करोड़ की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एजेंसी को 18 महीने का समय दिया जाएगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

“रैंप निर्माण के लिए मेहता कंस्ट्रक्शन कंपनी का चयन कर लिया गया है। एग्रीमेंट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।”

ए.के. अरोड़ा, जीएम -नोएडा प्राधिकरण के

इन चार रैंपों के बन जाने से न केवल दादरी रोड और विश्वकर्मा रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि शहर के 13 सेक्टरों और तीन प्रमुख गांवों की सीधे एलिवेटेड रोड से कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

- Advertisement -
Ad image

चार रैंपों का तकनीकी ढांचा: किस रूट को कैसे मिलेगा फायदा?

प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत डिजाइन के अनुसार, बरौला टी-प्वाइंट पर चार अलग-अलग रैंप बनाए जाएंगे, जिन्हें मौजूदा सड़कों से जोड़ा जाएगा:

रैंप नंबर 1: यह रैंप सलारपुर और सेक्टर-101 की तरफ से बनाकर एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए 7-एक्स (सेक्टर 74 से 79) और आसपास का ट्रैफिक एलिवेटेड पर चढ़कर सीधे सेक्टर-82 एनएसईजेड और फेज-2 की तरफ जा सकेगा।
रैंप नंबर 2: अगाहपुर (सेक्टर-40) की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए यह रैंप एलिवेटेड से नीचे सेक्टर-49 बरौला की तरफ उतरेगा। जिन्हें विश्वकर्मा रोड या 7-एक्स सेक्टरों में जाना है, वे इस रैंप का इस्तेमाल करेंगे।
रैंप नंबर 3: सेक्टर-82 की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के लिए यह रैंप सेक्टर-107 की तरफ उतरेगा। इसके माध्यम से वाहन चालक विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-107 और आसपास के इलाकों में आसानी से जा सकेंगे।
रैंप नंबर 4: सेक्टर-47 की तरफ से आने वाले वाहनों को इस रैंप के जरिए एलिवेटेड रोड पर चढ़ाया जाएगा। यहां से ट्रैफिक बरौला टी-प्वाइंट को बाईपास करते हुए अगाहपुर और आगे दिल्ली की दिशा में फर्राटा भर सकेगा।

- Advertisement -
Ad image

13 सेक्टरों और 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर

इस परियोजना के पूर्ण होने पर सेक्टर 74, 75, 76, 77, 78, 79 (7-एक्स सेक्टर), सेक्टर 107, 101, 104, 42, 47, 48, 49 के साथ-साथ हाजीपुर, बरौला और सलारपुर गांव सीधे भंगेल एलिवेटेड रोड से जुड़ जाएंगे।

वर्तमान में नीचे की दादरी रोड और विश्वकर्मा रोड पर दैनिक यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। रैंप चालू होने से पीक आवर्स के दौरान ईंधन और समय दोनों की भारी बचत होगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है