राजनीति : रीच ना मिल पाई पब्लिक मे, भाजपा का टिकट पाऊँ कैसे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल की दुविधा

आशु भटनागर
5 Min Read

लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे भाजपा के सूत्रों भाजपा में टिकट की स्थिति साफ होती जा रही है वैसे-वैसे गौतम बुध नगर जिले से टिकट के दावेदारों की संख्या भी कम होती जा रही है गौतम बुद्ध नगर में लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा के सामने छटे नंबर पर प्रतिद्वंदी माने जा रहे गोपाल कृष्ण अग्रवाल की स्थिति भी अब कमजोर होती दिखाई दे रही है । बीते 6 महीने से सोशल मीडिया और शहर में पोस्टर वार के जरिए टिकट पाने का दावा कर रहे गोपाल कृष्ण अग्रवाल के बारे में अब कहा जा रहा है कि वह संगठन के साथ-साथ जनता के बीच रीछ (पहुँच) बनाने में मिल रही असफलता से परेशान हो रहे हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

गौतम बुध नगर जिले में संघ से जुड़े एक व्यक्ति ने एनसीआर खबर को बताया कि गोपाल कृष्ण अग्रवाल ज्ञानी व्यक्ति तो बहुत है किंतु राजनीतिक तौर पर उनकी क्षमता और पहुंच पर संशय बना रहता है। एक राजनेता के साथ साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के बाबजूद अच्छा वक्ता ना होना, लोगों से संवाद ना कर पाना उनकी प्रमुख समस्या है

भाजपा के सूत्रों की माने तो बीते 6 महीने में तमाम प्रयास करने के बावजूद गोपाल कृष्ण अग्रवाल को उम्मीद के मुताबिक जनता के मन में स्थान नहीं मिल पाया है। मन मुताबिक जनता तक रीच न मिल पाने से गोपाल कृष्ण अग्रवाल इन दिनों समाजसेवियों, फ्लैट बाएर्स नेताओ, पत्रकारो, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और भाजपा के तमाम संगठनों के नेताओं से मुलाकात करने और उसके जरिए अपनी पहुंच जताने के कोशिश में लगे हुए हैं किंतु संगठन के नेताओं ने चुनावी साल देखते हुए किसी भी नेता के साथ खुलकर खड़े से इनकार कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

गौतम बुध नगर में गोपाल कृष्ण अग्रवाल की जनता तक ना पहुंचने पर प्रश्न खड़े करते हुए भाजपा के बड़े नेता ने कहा कि वह राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के राजनेता होने के बावजूद पूरे लोकसभा क्षेत्र में उतनी पहुंच भी नहीं बना पाए जितनी पूर्व जिलाधिकारी बी सिंह ने बिना घोषणा किए सप्ताह में दो दिन मिलने के बावजूद बना ली है। वही अन्य प्रतिद्वंदी नबाब सिंह नागर के सामने भी वो रीच ओर लोकप्रोयता के मामले मे बहुत पीछे है ।

भाजपा से जुड़े के संगठन से जुड़े कई लोगों ने एनसीआर खबर से बातचीत में स्वीकार किया कि लगातार गोपाल कृष्ण अग्रवाल के से जुड़े लोग उनसे पब्लिक मुलाकात और कार्यक्रम करवाने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं किंतु डॉक्टर महेश शर्मा के सामने कोई भी संगठन का पदाधिकारी छठे नंबर के प्रत्याशी प्रतिद्वंदी के साथ खड़ा दिखाई देना नहीं चाहता है ।

स्मरण रहे की कुछ महीने पहले नोएडा महानगर भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने गोपाल कृष्ण अग्रवाल के टिकट मांगने पर हंसते हुए कहा था कि अरे उन्हें छोड़िए वह तो 2014 से हर साल टिकट मांगते ही रहते हैं।

स्थिति यह है कि स्वयं गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नमो सेवा केंद्र से जुड़े विवाद भी अब सामने आने लगे हैं जेवर में नमो सेवा केंद्र के उद्घाटन के बाद जिस तरीके से गोपाल कृष्ण अग्रवाल उद्घाटन करते ही जनता से मिलने की जगह वहां से चले गए उसको लेकर संगठन में कई तरीके की बातें हैं I लोगों का कहना है कि गोपाल कृष्ण अग्रवाल का ऐसा व्यवहार देखकर पार्टी के संगठन के लोग कह रहे हैं कि अभी तो इनका टिकट भी नहीं मिलने की संभावना बन रही है तब इतना एटीट्यूड है अगर गलती से इनका टिकट मिल जाता है तो जनता को संगठन के लोग किया जवाब देंगे ।

वहीं खुर्जा में नमो सेवा केंद्र के उद्घाटन में वहां के विधायक के न पहुंचने को भी गोपाल कृष्ण अग्रवाल की नाकामी माना जा रहा है और अब लोग कह रहे हैं कि 6 महीने में पैराशूट के सहारे उतरकर जनता के मन में जगह बनाने की गोपाल कृष्ण अग्रवाल की आदत ही उन्हें नाकामी देती है 2014 उसके बाद 2019 और अब 2024 में लगातार तीसरी बार ऐसा है जब वह चुनाव से 6 महीने पहले क्षेत्र में जनता के बीच उतरते हैं और फिर टिकट न मिलने के बाद गायब हो जाते हैं ऐसे में जनता को तीसरी बार भी अभी यह यकीन नहीं हो रहा है की यह 6 महीने में खुले नमो सेवा केंद्र 15 फरवरी के बाद भी काम करना जारी रखेंगे या फिर इतिहास अपने आप को दोहरा देगा ।

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे