भाजपा ने उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की: नवाब सिंह नागर पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष, रणनीतिक संतुलन पर ज़ोर

superadminncrkhabar
3 Min Read

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस घोषणा के साथ ही सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से नवाब सिंह नागर को पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कदम आगामी चुनावी चुनौतियों और पार्टी की राज्यव्यापी पहुंच को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित

  • पश्चिमी क्षेत्र: नवाब सिंह नागर
  • ब्रज क्षेत्र: पूरनलाल लोधी
  • कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
  • अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
  • काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
  • गोरखपुर क्षेत्र: श्री विनोद राय

उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति

जारी सूची के अनुसार, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. प्रमुख नियुक्तियों में रामप्रताप सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. वहीं गीता शाक्य, अरविंद मिश्र, उपेन्द्र रावत, मयंक राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और रोगेश चौधरी को भी महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश उपाध्यक्षों में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. संगठन ने इस सूची में अनुभवी और नए चेहरों को संतुलित रूप से जगह दी है.

मोर्चा अध्यक्षों और संगठनात्मक प्रकोष्ठों की सूची

युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रकाश पाल को दी गई है. किसान मोर्चा का नेतृत्व देवेंद्र सिंह करेंगे, अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी अशोक रावत और महिला मोर्चा का नेतृत्व सरोज कुशवाहा को सौंपा गया है. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विष्णुकांत गौड़ बनाए गए हैं.

- Advertisement -
Ad image

इसके अलावा भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि अतुल अग्रहरी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है.

मीडिया और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में भी नई जिम्मेदारियां

संगठनात्मक ढांचे में मीडिया और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में भी बदलाव किए गए हैं. दिशेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. वहीं मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और शिशुपाल राय पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

भाजपा प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि नई टीम संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आने वाले समय में राजनीतिक रणनीति को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Share This Article