गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, अभिनेता चिरंजीवी, भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और सुलभ इंटरनेशनल के दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
देश की पहली महिला हाथी महावत पारवती बरुआ जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव और सरायकेला खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मु को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।


